जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला अपनी बेबाकी के अलावा निराले अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह बॉलिवुड के गीत ‘सावन का महीना’ गाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह गीत ‘मिलन’ फिल्म का है जिे लता मंगेशकर और मुकेश ने गाया है।
मंच पर गायिका के साथ फारूक अब्दुल्ला जुगलबंदी करते हुए नजर आए। फारूक अब्दुल्ला के मुंह से गाना सुनने के बाद लोग उनके साथ गुनगुनाने लगे। फारूक अब्दुल्ला की आवाज और उनकी गायिकी सुनकर लोग हैरान रह गए। आम तौर पर फारूक अब्दुल्ला को बेबाकी के लिए जाना जाता है। वह बड़े से बड़े नेता की आलोचना करने से कतराते नहीं हैं। वहीं अकसर कश्मीर को लेकर उनके बयान सामने आते हैं।
फारूक अब्दुल्ला अकसर कहा करते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत होनी चाहिए। वहीं वह विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ का हिस्सा हैं। किसी कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान वह मंच पर गायिका के साथ गाने लगे। इसके बाद उन्होंने ओरिजिनल गाने के मुताबिक ‘सोर और शोर’ पर जुगलबंदी भी की।
बता दें कि हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री को 20 साल पुराने एक मामले में ईडी ने तलब किया है। फारूक अब्दुल्ला 86 साल के हैं और सांसद हैं। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट असोसिएशन में हुई कथिति अनियमितताओं के संबंध में पूछताछ के लिए उन्हें समन किया गया है।
