सोशल मीडिया के दौर में ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं, जिन्हें देखकर आपको यकीन नहीं होगा। कई लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल अपना टैलेंट दिखाने के लिए करते हैं। इन में से चंद चीजें लोगों को खास पसंद भी आती हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। इस वीडियो में एक लड़का अपनी उंगलियों से गैस का चूल्हा जला देता है। शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो को अब तक कई लाइक्स मिल चुके हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़का गैस के चूल्हे को अपनी उंगलियों से छूकर जला देता है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस बात को जानने के लिए उत्सुक नजर आए कि आखिर लड़के ने ऐसा कैसे किया। वायरल वीडियो में एक लड़का किचन में कुर्सी पर बैठा नजर आता है और गैस के चूल्हे पर अपनी उंगलियां रखता है। दूसरे युवक ने लड़के के सिर पर तौलिया रखा और तेजी से खींच लिया। अगले ही पल गैस चूल्हे के बर्नर में आग नजर आने लगती है। इस वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
ये हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया @madan_chikna नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को अब तक 7.2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह बहुत चौंकाने वाला है” दूसरे यूजर ने लिखा, “इसमें क्या ट्रिक है, यह बहुत आश्चर्यजनक है।”
