राजस्थान का कोटा शहर IIT एंट्रेंस और NEET की तैयारी और कोचिंग हब के लिए दुनिया भर में फेमस है। अब यहां एक चाय की दुकान जमकर सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल पत्नी के छोड़ने के बाद युवक ने चाय की दुकान खोली और उसका नाम रखा है- ‘बेवफा चाय वाला’। इतना ही नहीं, चाय की दुकान पर शायरी लिखी हुई हैं और यहां कई वेरायटी की चाय मिलती है लेकिन सबके नाम के आगे बेवफा शब्द जुड़ा हुआ है।
कोटा में एक शख्स ने ऐसी दुकान खोली है जिसका नाम ‘बेवफा चाय वाला’ रखा है। पत्नी के छोड़कर जाने के बाद शख्स ने ऐसा काम शुरू किया जो आज सिर्फ कोटा में ही नहीं प्रदेश के कई जिलों में पहचान बन गया है। कोटा की कोचिंग एरिया में खोली गई बेवफा चायवाला के नाम से इस दुकान पर जमकर भीड़ लगती है।
बेवफा चायवाला दुकान शुरू करने वाले संचालक दीपक परिहार ने अपनी कहानी हमारे साथ साझा की। दीपक ने बताया कि वह दिल्ली में एक होटल में काम करते थे। इस दौरान उसकी शादी भी हो गई थी। पति-पत्नी के बीच कई बार किसी न किसी बात को लेकर झगड़े होते रहते थे। जिसका परिणाम यह हुआ कि दीपक अंदर से इतना टूट गया कि उसके पास अपने जीवन को समाप्त करने के अलावा कुछ नहीं बचा।
लेकिन अचानक ही उसने अपना इरादा बदला और जिंदगी को जीने का तरीका सोचा। इसके बाद उसने खुद का काम करने की शुरुआत कर दी और कोटा में एक बेवफाचाय वाले नाम की दुकान शुरू कर दी। इस दुकान के शुरू करने के दौरान कई चुनौतियां भी आई लेकिन दीपक ने हार नहीं मानी और चुनौतियों का सामना करते हुए लोगों के खासकर युवाओं के दिलों में अपनी जगह बना डाली।
