ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। आइए जानते हैं आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा-
मूलांक 1: इस वीक मूलांक 2 वालों का ऑफिस में काफी बिजी शेड्यूल रहेंगा। कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आपको थोड़ा स्ट्रेस महसूस हो सकता है। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। कर्ज चुकाने के लिए आपके पास पर्याप्त धन मौजूद होगा। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। अपनी गलतियों से सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ते रहें। नई स्किल सीखें। समय बर्बाद न करें। इससे आपको प्रोफेशनल लाइफ में कई अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मूलांक 2: मूलांक 2 वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल होगा, लेकिन स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन रहेगा। साथी से अनबन के संकेत हैं। अतीत को लेकर डिस्कस करने से बचें। इस वीक आपके सभी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे, लेकिन ऑफिस में कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करना होगा। घर में मेहमान के आगमन से खुशियां आएंगी।
