चीन से लौटकर अपने देश पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के तेवर भारत के खिलाफ लगातार बिगड़े हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी के बाद चल रहे राजनयिक विवाद के बीच मुइज्जू सरकार ने भारतीय सेना का लेकर पुराना राग फिर छेड़ा है। मुइज्जू ने भारत से अपनी सेना को वापस भेजने का नया प्रस्ताव भेजा है। नए प्रस्ताव में मालदीव ने भारत को 15 मार्च तक का समय दिया है।
चीन में अपने आका शी जिनपिंग से मुलाकात कर अपने देश लौटे मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत के खिलाफ नई साजिश रच ली। राजनयिक विवाद के बीच मुइज्जू सरकार ने नया रार छेड़ते हुए भारत सरकार से कहा है कि वे अपनी सेना 15 मार्च से पहले बुला लें।
बता दें कि मालदीव राष्ट्पति चुनाव के दौरान से मुइज्जू और उनकी पार्टी पीएनसी ने भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाया था। मुइज्जू लगातार अपने कैंपेन में भारतीय सेना का दुष्प्रचार करने और भारत पर हमला बोल रहे थे। चुनाव के वक्त ही मुइज्जू ने कसम खाई थी कि वे मालदीव में सरकार बनाते ही सबसे पहले विदेशी सेना को अपने देश से बाहर करेंगे।
