TODAY NEWS
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में अपार खुशियां लेकर आए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली हमें अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई, और हमेशा सत्य की जीत का संदेश देती है। मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में जनप्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
